27 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1961 में आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। 1899 में आज ही के दिन इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया था।
27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2008 -
- केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी। उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक 'यूपीकोका' को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की।
- अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
- 2006 - 27 मार्च के दिन ही यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की थी।
- 2003 - आज ही के दिन रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।
- 2000 - रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
- 1989 - 27 मार्च के दिन ही अंतरिक्ष में अमेरिका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण विफल हुआ था।
- 1982 - ए.एफ़.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
- 1977 - आज ही के दिन यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी थी।
- 1961 - 27 मार्च के दिन ही आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
- 1956 - आज ही के दिन अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया था।
- 1933 - 27 मार्च के दिन ही जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया था।
- 1901 - आज ही के दिन अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया था।
- 1899 - 27 मार्च के दिन ही इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया था।
- 1884 - आज ही के दिन बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुई थी।
- 1871 - 27 मार्च के दिन ही पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था।
- 1855 - आज ही के दिन अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया था।
- 1841 - 27 मार्च के दिन ही पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया था।
- 1794 - आज ही के दिन अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को स्वीकृति दी थी।
27 मार्च को जन्मे व्यक्ति
- 1999 - मुरली श्रीशंकर - भारत के लम्बी कूद के खिलाड़ी हैं।
- 1964 - सुखविंदर सिंह सुक्खू - हिमाचल प्रदेश के राजनीतिज्ञ हैं जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े हैं।
- 1954 - आज ही के दिन फ्रांसीसी कवियों के अनुवादक और पत्रकारिता के प्रो. हेमन्त जोशी का जन्म हुआ था।
- 1936 - बनवारी लाल जोशी, भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो दिल्ली के उपराज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश, मेघालय और उत्तराखंड के राज्यपाल रह चुके हैं।
- 1923 - धर्मपाल गुलाटी - भारत की दिग्गज मसाला कम्पनी 'एमडीएच' के मालिक थे।
- 1923 - लीला दुबे - एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान।
- 1922 में 27 मार्च के दिन ही फ्रांसीसी लेखक स्टेफन वल का जन्म हुआ था।
- 1915 - पुष्पलता दास - एक सामाजिक कार्यकर्ता, उत्साही गांधीवादी और स्वतंत्रता सेनानी थीं।
- 1912 - विमल प्रसाद चालिहा - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
- 1845 - आज ही के दिन जर्मनी के एक भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ वेलहेलम रोंटगन का जन्म हुआ था।
27 मार्च को हुए निधन
- 2015 - टी. सैलोओ - उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
- 2010 - आज ही के दिन अमेरिकी गायक जॉनी मेस्त्रो का निधन हुआ था।
- 2006 - भाई मोहन सिंह - भारत के प्रख्यात उद्योगपति, जो दिग्गज दवा कम्पनी 'रैनबैक्सी' के संस्थापक थे।
- 2000 - प्रिया राजवंश - भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री।
- 1968 - यूरी गागरीन, भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री।
- 1915 - पंडित कांशीराम, ग़दर पार्टी के प्रमुख नेता और देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे।
- 1898 - सर सैयद अहमद ख़ान, भारतीय बौद्धिक मुस्लिम।
27 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व थियेटर (रंगमंच) दिवस
Current Affairs
Jobs
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ITI, स्नातक और डिप्लोमा (Tech) अपरेंटिस प्रशिक्षु 2025 (1765 सीटें)
Last Date : 18 March, 2025
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) कक्षा 1 प्रवेश 2025
Last Date : 21 March, 2025
IDBI बैंक कनिष्ठ सहायक प्रबंधक (JAM) PGDBF 2025-26 के माध्यम से भर्ती 2025 (650 रिक्तियां)
Last Date : 12 March, 2025
एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा - 8वीं परीक्षा (NORCET-2025)
Last Date : 17 March, 2025
CSIR IITR लखनऊ कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) भर्ती 2025 (10 रिक्तियां)
Last Date : 19 March, 2025