7 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1995 में आज ही के दिन भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया था। 2001 में 7 दिसंबर के दिन ही विक्रमसिंघे श्रीलंका के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए थे। 2002 में आज ही के दिन तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड बनीं थीं।
7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2009 - डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।
- 2008 -
- हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया।
- भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।
- 2007 - यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।
- 2004 - हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
- 2003 - रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन
- 2002 -
- तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।
- कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।
- 2001 - कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 1995 -
- दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।
- भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
- 1995 में आज ही के दिन अमेरिकी स्पेश एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान गैलीलियो बृहस्पति पहुंच गया था।
- 1992 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीकी धरती पर पहली बार कोई वनडे मैच खेला गया था।
- 1988 - अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
- 1983 - मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।
- 1972 - अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
- 1970 - पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।
- 1949 से आज के दिन ही भारतीय सशस्त्र बल फ्लैग डे मनाया जाता है।
- 1944 - जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।
- 1941 - जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गये।
- 1936 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्लिंगटन लगातार चार टेस्ट पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे।
- 1917 में 7 दिसंबर को ही अमेरिका प्रथम विश्व युद्ध का हिस्सा बना और उसने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमला किया था।
- 1856 - देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।
- 1825 - भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।
7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1954 - अर्जुन राम मेघवाल - एक भारतीय राजनेता हैं।
- 1924 - मारियो सोरेस - पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति
- 1889 - राधाकमल मुखर्जी - आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।
- 1887 - गोविन्द सिंह राठौड़ - भारत के जाबांज सैनिकों में से एक थे।
- 1879 - जतीन्द्रनाथ मुखर्जी - भारतीय क्रांतिकारी थे।
7 दिसंबर को हुए निधन
- 2019 - स्वयं प्रकाश - हिंदी साहित्यकार थे।
- 2016 - चो रामस्वामी - भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता थे।
- 2003 - बेगम आबिदा अहमद - भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
- 1977 - दीप नारायण सिंह - बिहार के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे
- 1782 - हैदर अली - 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक बन गया।
7 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- सशस्त्र सेना झंडा दिवस
Current Affairs
Jobs
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ITI, स्नातक और डिप्लोमा (Tech) अपरेंटिस प्रशिक्षु 2025 (1765 सीटें)
Last Date : 18 March, 2025
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) कक्षा 1 प्रवेश 2025
Last Date : 21 March, 2025
IDBI बैंक कनिष्ठ सहायक प्रबंधक (JAM) PGDBF 2025-26 के माध्यम से भर्ती 2025 (650 रिक्तियां)
Last Date : 12 March, 2025
एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा - 8वीं परीक्षा (NORCET-2025)
Last Date : 17 March, 2025
CSIR IITR लखनऊ कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) भर्ती 2025 (10 रिक्तियां)
Last Date : 19 March, 2025