1. ICC के जून 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड किसने जीता है? – नाथन स्मिथ
2. समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने वाला चौथा राज्य कौन बन गया है? – मध्य प्रदेश
3. पृथ्वी की दूसरी सबसे पुरानी ऑर्बिकुलर चट्टान किस राज्य में खोजी गयी है? – मध्य प्रदेश
4. दुनिया का सबसे बड़ा दही बनाने का प्लांट किस राज्य में स्थापित किया जाएगा? – पश्चिम बंगाल
5. 14वें साउथ एशियन गेम्स का आयोजन किस देश में किया जाएगा? – पाकिस्तान
6. यातायात से होने वाले वायु प्रदूषण और नेटवर्क उत्सर्जन को कम करने के लिए परिवर्तन योजना (PARIVARTAN) को किस राज्य या केन्द्रशासित प्रदेश सरकार ने मंज़ूरी दी है? – दिल्ली
7. प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार निम्न में से किसे दिया जाएगा? – अजीत डोवाल
8. पिच ब्लैक 2026 अभ्यास किस देश में शुरू किया गया? – ऑस्ट्रेलिया
9. भारत के 99 वें ग्रैंडमास्टर कौन बन गए हैं? – वी एस रतनवेल
10. श्याम जाजू और किसके द्वारा चर्चा में रही ‘RSS @100: ए सेंचुरी ऑफ सर्विस, यूनिटी एंडसैक्रिफाइस’ नामक किताब लिखी गयी है? – अनुपम त्रिवेदी
11, 17वें कृषि नेतृत्व सम्मेलन-2026 में बागवानी क्षेत्र में शानदार काम के लिए कृषि नेतृत्व पुरस्कार 2026 किस राज्य को दिया गया है? – गुजरात
12. राष्ट्रीय झंडा दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 22 जुलाई
13. पॉलिसीबाजार का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है? – अमिताभ बच्चन