1. गृह मंत्रालय ने 2026 के लिए कितने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है? – 131
2. एशिया का सबसे बड़ा सिविल एविएशन इवेंट विंग्स इंडिया 2026 किस राज्य में आयोजित किया जाएगा? – तेलंगाना
3. ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का अध्यक्ष किसे चुना गया है? – शेख जोआन बिन हमद अल थानी
4. माओवादियों के विरुद्ध ऑपरेशन मेगाबुरु किस राज्य में किया गया? – झारखण्ड
5. विश्व आर्थिक मंच ने किस राज्य में चौथा औद्योगिक क्रांति केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है? – आंध्र प्रदेश
6. ICC ने बांग्लादेश के स्थान पर किस देश को T20 विश्व कप 2026 में शामिल किया है? – स्कॉटलैंड
7. 49 वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में किसे फोकस देश चुना गया? – अर्जेंटीना
8. किस राज्य सरकार ने हर जिले के देसी पकवानों को लोकप्रिय बनाने के लिए एक जिला, एक व्यंजन योजना शुरू की है? – उत्तर प्रदेश
9. भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से किसे सम्मानित किया गया है? – शुभांशु शुक्ला
10. किस प्रसिद्ध अभिनेता को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है? – धर्मेन्द्र
11. इंदरजीत सिंह बिंद्रा का 84 साल की आयु में निधन हो गया। वे किस खेल से जुड़े थे? – क्रिकेट
12. भारत में घड़ियालों के लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण ठिकाने वाली नदी कौन बन गयी है? – गंडक नदी
13. नरसंहारों के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है? – 27 जनवरी