1. भारतीय AI रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की स्थापना कहाँ की जाएगी? – गांधीनगर 

2. गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में पहली बार भारतीय सेना का पशु दस्ता शामिल होगा। इसका नेतृत्व कौन करेगा? – कैप्टन हर्षिता 

3. विदेश व्यापार महानिदेशालय का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? – लव अग्रवाल 

4. आंखों की देखभाल के लिए किस शहर में भारतीय सेना ने iStent के साथ भारत की पहली 3D फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी सफलतापूर्वक की है? – दिल्ली 

5. DRDO ने किस राज्य से एक ही लॉन्चर से कम समय में दो प्रलय मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है? – ओडिशा 

6. महिला टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी कौन बन गयी हैं? – दीप्ति शर्मा 

7. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का अंतरिम मुखिया किसे नियुक्त किया गया है? – राकेश अग्रवाल 

8. कौन सा देश 2026 में जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मलेन COP 17 का आयोजन करेगा? – अर्मेनिया 

9. दुबई में आयोजित विश्व खेल शिखर सम्मेलन में किसे ग्लोबल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया? – नोवाक जोकोविच 

10. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाली स्मृति मंधाना कौन सी भारतीय खिलाड़ी बन गयी हैं? – दूसरी 

11. दुनिया में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी के लिए एक बार की जीन थेरेपी ITVISMA देने वाला पहला देश कौन बन गया है? – संयुक्त अरब अमीरात 

12. YJ-20 नामक हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल को किस देश ने विकसित किया है? – चीन 

13. वैश्विक परिवार दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 1 जनवरी

Share