1. दुनिया का पहला मल्टीनेशनल IIT बनने के लिए निम्न में से किसने ग्लोबल पहल शुरू की है? – आईआईटी मद्रास 

2. दृष्टिबाधित लोगों के लिए पहली ब्रेल लाइब्रेरी किस राज्य में खोली गई है? – उत्तर प्रदेश 

3. हाल ही में किस देश ने तैमूर नामक एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है? – पाकिस्तान 

4. मनोज कोठारी किस खेल से संबंधित थे जिनका 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया? – बिलियर्ड्स 

5. आर. के. श्रीरामकुमार किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं जिन्हें संगीत कलानिधि पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है? – वायलिन 

6. बेंगलुरु में आयोजित 44 वीं जूनियर राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग का खिताब किसने जीता है? – कर्नाटक 

7. ‘खुत्बात-ए-मोदी: लाल किले की फसील से’ नामक किताब किसके द्वारा लॉन्च की गयी है? – धर्मेन्द्र प्रधान 

8. हाल ही में किन देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है? – बहरीन, कोलंबिया, कांगो, लातविया और लाइबेरिया   

9. समुद्री सुरक्षा, आपदा प्रतिक्रिया और आपातकालीन प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए अमित शाह ने कहाँ इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी हब लॉन्च किया? – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 

10. भारत के गणतंत्र दिवस 2026 पर मुख्य अतिथि के रूप में किसे आमंत्रित किया गया है? – उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा 

11. कलाई-II हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट किस राज्य में स्थित है जिसे व्हाइट-बेलीड हेरॉन के संरक्षण की चिंताओं के बीच मंजूरी दी गयी है? – अरुणाचल प्रदेश 

12. नंदिनी चक्रवर्ती को किस राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है? – पश्चिम बंगाल 

13. युद्ध अनाथों का विश्व दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है – 6 जनवरी

Share