1. हाल ही में सरकार ने मौजूदा कृषि नियामक आवश्यकताओं के अनुरूप कौन सा विधेयक तैयार किया है? – बीज विधेयक-2025 

2. तुंगबुक और पुमटोंग पुलित नामक पारंपरिक वाद्ययंत्रों को हाल ही में जीआईटैग दिया गया है। ये किस राज्य से संबंधित हैं? – सिक्किम 

3. 130वें संविधान संशोधन विधेयक 2025 की जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – अपराजिता सारंगी  

4. मंजू बाला किस खेल से संबंधित हैं जिन पर हाल ही में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी नाडा ने 5 वर्षों का प्रतिबन्ध लगाया गया है? – हैमर थ्रो 

5. राष्ट्रीय जनजाति फिल्म महोत्सव 2025 निम्न में से किस शहर में शुरू किया गया? – इंफाल 

6.  किस देश ने अपने 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अभियान वॉक टू मार्स की शुरुआत की है? – संयुक्त अरब अमीरात 

7. किस एप्लीकेशन ने संकटग्रस्त ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण और तटीय मछुआरा समुदायों का समर्थन करने के लिए टेक4नेचर पुरस्कार जीता है? – फिशर फ्रेंड 

8. विश्व मधुमेह दिवस हर साल कब मनाया जाता है? – 14 नवंबर 

9. किस देश ने अपने पहले स्वदेशी क्वांटम डायमंड माइक्रोस्कोप (QDM) को लॉन्च किया है? – भारत 

10. किस भारतीय को अमेरिका में 2029 के अंतरिक्ष मिशन प्रशिक्षण के लिए चुना गया है? – कुंचला कैवल्य रेड्डी 

11. संशोधित भारत नेट योजना को राज्यव्यापी लागू करने वाला पहला राज्य कौन बन गया है? – पंजाब 

12. हिंदी के लिए बाल साहित्य पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया है? – सुशील शुक्ला 

13. भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की कौन सी जयन्ती 14 नवंबर 2025 को मनाई गयी? – 136 वीं

Share