One Line
Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 4 फरवरी, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-
- टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट 2025 का टाइटल किसने जीता? – आर प्रग्नानंदा (आर प्रग्नानंदा ने 2025 टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन गुकेश डी को हराकर खिताब जीता| वह विश्वनाथन आनंद के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं)
- भारत किस देश के साथ सैन्य अभ्यास, एकुवेरिन का आयोजन करता है? – मालदीव (13वां संस्करण 2 फरवरी, 2025 को मालदीव में शुरू हुआ।)
- हाल ही में भारत के पहले वाइट टाइगर प्रजनन केंद्र को मंजूरी किस राज्य में मिली है? – मध्य प्रदेश (इसे मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य सफेद बाघों का संरक्षण और प्रजनन करना है, जो बंगाल टाइगर की एक दुर्लभ प्रजाति है.)
- ‘ज्ञान भारतम मिशन’ का मुख्य उद्देश्य क्या है? – एक करोड़ पांडुलिपियों का संरक्षण और दस्तावेजीकरण
- विश्व कैंसर दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 4 फरवरी
- विश्व कैंसर दिवस 2025 का बिषय क्या है? – “यूनाइटेड बाय यूनिक” (United by Unique) है,)
- फरवरी 2025 में बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे शपथ दिलाई गई? – बार्ट डी वेवर