Amazing Facts

समय प्रबंधन कौशल क्या होती है और इसको बेहतर कैसे बनाएं?

उन्हें इसी टाइम के हिसाब से चलना होता है या अपना काम करना होता है और जो व्यक्ति अपने कार्यों को समय से पूरा कर लेते है वो बहुत कुछ पा लेते है और जो व्यक्ति समय का प्रयोग ठीक से नही करते उन्हे सफलता पाने में मुस्किल होती है।

एक सफल व्यक्ति के पीछे समय प्रबंधन कौशल की सबसे बड़ी भूमिका होती है क्युकी उन्हे पता होता है समय का उपयोग कैसे करना है। अच्छी समय प्रबंधन कौशल के जरिए आप सभी कार्य सफलता पूर्वक कर सकतें हैं आज के लेख में आप समय प्रबंधन कौशल क्या होता है और इसको बेहतर करने के तरीको के बारे में जानेंगे।


समय प्रबंधन कौशल क्या होता है? 

इस स्किल के जरिए आपको दिन में किस प्रकार समय का उपयोग करना है कौन सा कार्य आपको कब और कितने समय में करना है ये सब डिसाइड करना होता हैं। इसके जरिए आपको सभी कार्यों को समय से करने में मदद मिलती है। 

 इस स्किल की सबसे अधिक जरूरत आपको जॉब में करने वाले कार्यों में होती है जहां आपको एक तय समय सीमा में कार्य को समाप्त करना होता है और साथ ही अपने व्यक्तिगत जीवन में कार्यों को सही समय पर किस प्रकार करना है ये भी समय प्रबंधन कौशल के जरिए आप सिख जाते है।

समय प्रबंधन कौशल को बेहतर कैसे बनाएं 

अगर आप कहीं नौकरी के लिए जाते है और आपके पास समय प्रबंधन कौशल है तो आपका नौकरी पाने का चांस बिना इस स्किल्स वाले लोगो से ज्यादा होगा। इसे अपने रिज्यूम स्ट्रेंथ में आवश्य लिखे। अगर आप पहले से नौकरी कर रहें है और उन्नति करना चाहते है तो आपको इस स्किल को अपने अंदर इंप्रूव करना चाहिए।


समय प्रबंधन कौशल को कैसे इंप्रूव करें:

1. समय का उपयोग कहां

सबसे पहले आपको ये जानना होगा की आप अपने समय को कहां और कैसे व्यतीत कर रहे है समय का सही उपयोग करने से पहले आपका ये जानना जरूरी है तभी आप समय प्रबंधन में आगे बढ़ पाएंगे इसलिए इसको अच्छे से समझ लीजिए।

2. कार्यों को संगठित करें

कार्यों को संगठित करने के बाद आपको ये देखना है की कौन सा कार्य आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है जिसे पहले करना जरूरी है और कौन से कार्य को बाद में कर सकते हैं इसमें आपके रोज मर्रा के साथ और सभी कार्यों की सूची शामिल होती है जिनको आप समय के साथ सफलता से कर सके।

3. कार्यों की योजना बनाएं

समय पर कार्यों को पूरा करने के लिए कार्यों की प्लानिंग करें प्लानिंग करना समय प्रबंधन कौशल का महत्वपूर्ण स्टेप है बिना अच्छी काम योजना के आप समय प्रबंधन कौशल को बेहतर नही कर पाएंगे।

  • प्लानिंग के लिए सबसे पहले आप एक लिस्ट बनाएं आपको कौन कौन से कार्य करने हैं।
  • फिर सोचिए कौन सा कार्य आप कितने समय में कर सकते हैं।
  • उसी समय के अनुसार कार्यों को अलग अलग करिए।
  • और तय समय में कार्यों को करने की कोशिश करें रोजाना अभ्यास करने से धीरे धीरे आपकी समय प्रबंधन कौशल इंप्रूव होगी।

4. कार्यों को प्राथमिकता

जब कार्यों को संगठित कर लेंगे फिर आपको सबसे महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता देना होगा इसके जरिए आप उन कार्यों पहले पूरा कर पाएंगे जो ज्यादा जरूरी है और जो कार्य कम जरूरी है उन्हे आप बाद में कर सकते है। 

कार्यों को प्राथमिकता देना टाइम मैनेजमेंट स्किल्स को बेहतर करना और सफलता के साथ समय पर कार्यों का पूरा करने में मदद करती है। इस से आपका अनावश्यक कार्यों को करने में बर्बाद होने वाला समय भी बचता है।

  • जो कार्य महत्वपूर्ण हैं उनको सूची में सबसे पहले लिखिए जैसे नंबर 1 लिखकर उसके आगे कार्य लिखिए जिस से आपको ये पता रहे की पहले ये कार्य करना है।
  • फिर नंबर 2 लिखकर उन कार्यों को लिखिए जो कार्य करने तो है लेकिन महत्वपूर्ण नही है।
  • नंबर 3 पर उन कार्यों को लिखिए जिन्हे करने ना करने से आपको कोई नुकसान नही होगा जिनको आज नही करेंगे तो भी चलेगा।
  • ऐसे आप सभी कार्यों को उन्ही के हिसाब से लिस्ट बनाकर करेंगे तो आप समय प्रबंधन कौशल को बेहतर कर पाएंगे 

5. व्याकुलता से दूर रहें

आपकी व्याकुलता आपको समय पर कार्य करने में बाधा उत्पन कर सकती है इसलिए आपको अपनी व्याकुलता को काबू करना होगा।

  • आपको के कार्य को मन लगाकर कर करना है।
  • आपको ऐसा नही करना है कि आप एक कार्य को करते वक्त दूसरे कार्य के बारे में सोच रहे हैं ऐसा करने से आपका काम खराब हो सकता है।
  • और उसे दुबारा करने में फिर उतना ही समय लगेगा और आप समय के अनुसार अपना काम नही कर पाएंगे।


समय प्रबंधन कौशल क्यों महत्वपूर्ण है? 

पहला तो जब आप नौकरी के लिए किसी कंपनी में इंटरव्यू देने जायेंगे तब वहां पर आपकी स्किल्स को देखा जायेगा और अगर आपके पास ये स्किल्स नहीं है तो आपको नौकरी मिलने की संभावनाएं कम होगी और जिनके पास ये स्किल होगी उन्हे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।


दूसरा : अगर आप व्यवसाय करते हैं तो भी आपको इस स्किल्स की बहुत महत्वपूर्ण होगी क्युकी समय प्रबंधन कौशल से आप अपने कार्य को समय से पूरा करेंगे जिस से आपके व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी।


तीसरा आप अपने व्यक्तिगत जीवन में भी इस स्किल्स का प्रयोग करके खुशी जीवन व्यतीत कर पाएंगे आपने बहुत लोगो को देखा होगा जो नौकरी और व्यवसाय के कारण अपने घरवाले और सगे संबंधियों को टाइम नही दे पाते इस से उनके व्यक्तिगत जीवन पर प्रभाव पड़ता है और ऐसा इसलिए होता है क्युकी उन्हें समय प्रबंधन करना नही आता।

अब आप समझ गए होंगे समय प्रबंधन कौशल क्यों महत्वपूर्ण है।

निष्कर्ष :

आज के लेख का निष्कर्ष यही है की आपके जीवन में समय प्रबंधन कौशल का होना कितना जरूरी है। और इस स्किल्स का उपयोग करके आप कार्यों में किस प्रकार सफलता प्राप्त कर सकते है। 

आज के लेख में हमने आपको, समय प्रबंधन कौशल को बेहतर कैसे बनाएं, और समय प्रबंधन कौशल क्यों महत्वपूर्ण है के बारे में जानकारी दी आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आपको कुछ लाभ मिला होगा। ऐसे ही स्किल्स की जानकारी पाने के लिए ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए और अपने फ्रेंड्स सर्किल में भी शेयर करिए।

Share