1. नई दिल्ली में आयोजित एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप 2026 में भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह और सम्राट राणा ने ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कौन सा मेडल जीता है? – रजत पदक
2. किस भारतीय ने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 जीता है? – रूबल नागी
3. वित्त वर्ष 27 के बजट में भारत का पहला बुज़ुर्ग बजटकिस राज्य ने घोषित किया है? – केरल
4. विश्व अंतरधार्मिक सद्भाव सप्ताह 2026 का आयोजन कब किया गया? – 1 से 7 फरवरी
5. 22वें उपेंद्र नाथ ब्रह्मा ‘मानवता का सिपाही’ पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया है? – ग्याल्युम आशी दोरजी वांगमो वांगचुक
6. 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर मार्केट वैल्यू तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली रिटेल कंपनी कौन बन गई है? – वालमार्ट
7. सोराया अघाई हाजीआघा इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) में नियुक्त होने वाली किस देश की पहली महिला बन गयी हैं? – ईरान
8. हाल ही में खबरोवस्क नामक न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन को किस देश ने लॉन्च किया है? – रूस
9. 100% बीमा कवरेज हासिल करने वाला भारत का पहला ज़िला कौन बन गया है? – अलवर
10. WPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किस टीम को हराकर जीता है? – दिल्ली कैपिटल्स
11. महिला जननांग विकृति के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस का अंतर्राष्ट्रीय दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है? – 6 फरवरी
12. 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला यूरोपीय देश कौन बन गया है? – स्पेन
13. मणिपुर का मुख्यमंत्री किसे नियुक्त किया गया है? – युमनाम खेमचंद