1. 15 अगस्त 2026 को भारत का कौनसा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया? – 80 वां
2. प्रोग्रामेबल डिजिटल रुपया (e₹) टोकन के माध्यम से PM गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को खाद्य सब्सिडी उपलब्ध कराने वाले भारत के पहले केंद्रशासित प्रदेश कौन बन गए हैं? – दादरा एवं नगर हवेली और चंडीगढ़
3. झू रोंगजी किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे जिनका 97 साल की उम्र में निधन हो गया? – चीन
4. सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के सभी राज्यों को किस बीमारी को एक ‘नोटिफिएबल डिज़ीज़’ घोषित करने का निर्देश दिया है? – कैंसर
5. 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता सेनानी श्री अरबिंदो की कौनसी जयन्ती मनाई गयी? – 154 वीं
6. पारीछा बाँध कहाँ स्थित जिसे विश्व धरोहर सिंचाई टैग दिया गया है? – झांसी
7. भारत ने किस वर्ष तक 100 GW न्यूक्लियर पावर क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किया है? – 2047
8. वृक्षों के संरक्षण के लिए किन राज्यों में वृक्ष संरक्षण विधेयक 2026 को मंजूरी दी गयी है? – राजस्थान और पंजाब
9. अगस्त 2026 में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना लागू करने की घोषणा की है? – पश्चिम बंगाल
10. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया है? – ज्ञानेश भारती
11. किस राज्य में स्थापित इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशनों की संख्या सबसे अधिक है? – महाराष्ट्र
12. कोर बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, क्लाउड इंफ्रास्टक्चर और रेगुलेटरी कंप्लायंस के लिए ‘बैंक इन ए बॉक्स’ किसने लॉन्च किया है? – सहकारिता मंत्रालय