1. थान्या सी नाथन को किस राज्य का पहला दृष्टिबाधित महिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है? – केरल
2. भारत ने किस शहर में पहली शेरपा बैठक के साथ ब्रिक्स 2026 की अध्यक्षता की शुरुआत की? – नई दिल्ली
3. अमेरिका और किस देश के बीच हाल ही में ‘बडी स्क्वाड्रन’ नामक संयुक्त हवाई अभ्यास शुरू किया गया? – दक्षिण कोरिया
4. हाल ही में लॉन्च की गयी ‘ए माटी कथा कहे’ और ‘बख्शी जगबंधु : द ग्रेट कमांडर’ नामक किताब किसके द्वारा लिखी गयी है? – बिस्वभूषण हरिचंदन
5. भारत के तेजस्विन शंकर ने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में कौन सा पदक जीता है? – स्वर्ण पदक
6. नई दिल्ली में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में मनु भाकर ने कौन सा पदक जीता है? – रजत पदक
7. iLive Connect नामक दुनिया का पहला डॉक्टर-लेड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-पावर्ड हेल्थकेयर इकोसिस्टम किस देश में लॉन्च किया गया है? – भारत
8. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (ISRO) ने चंद्रयान-4 मिशन की लैंडिंग के लिए चन्द्रमा का कौन सा पोल चुना है? – दक्षिणी
9. दूर-दराज और आदिवासी इलाकों में सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट देने के लिए हाल ही में किस राज्य ने स्टारलिंक के साथ समझौता किया है? – गुजरात
10. इकोनॉमिक एक्टिविटी, धार्मिक टूरिज्म और रोजगार पैदा करने के लिए किस राज्य में शारदा नदी कॉरिडोर प्रोजेक्ट की नींव रखी गयी है? – उत्तराखंड
11. वर्ष 2025 के लिए LEED-सर्टिफाइड बिल्डिंग स्पेस में भारत को दुनिया भर में कौन सा स्थान दिया गया है? – दूसरा
12. लिरियोथेमिस केरालेंसिस नामक नई ड्रैगनफ्लाई प्रजाति किस राज्य में खोजी गयी है? – केरल
13. विश्व यूनानी दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है? – 11 फरवरी