1. 9 फरवरी 2026 को प्रसिद्ध समाज सुधारक बाबा आमटे की कौन सी पुण्यतिथि मनाई गयी? – 18 वीं

2. फरवरी 2026 में किस राज्य से देशव्यापी दलहन क्रान्ति की शुरुआत की गयी? – मध्य प्रदेश

3. नेपाल में आयोजित सैफ U19 फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का ख़िताब किसने जीता है? – भारत

4. किस राज्य सरकार ने AI-आधारित डिजिटल लर्निंग पहल ‘पढ़ाई विद AI’ लॉन्च किया है? – हिमाचल प्रदेश

5. 79 वीं संतोष ट्रॉफी 2026 का खिताब किसने जीता है? – सर्विसेस

6. ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2025 के अनुसार कौन सा देश रिसर्च और डेवलपमेंट पर खर्च करने के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया है? – चीन

7. वर्ष 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस देश की पहली अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की है? – मलेशिया

8. हाल ही में सनाए ताकाइची ने किस देश में प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीता है? – जापान

9. पैरा थ्रोबॉल नेशनल फेडरेशन कप 2026 में गोल्ड मेडल किस महिला टीम ने जीता है? – झारखण्ड

10. इबू बैरन नामक दुनिया का सबसे लंबा सांप किस देश में खोजा गया है? – इंडोनेशिया

11. हथियारों की शेयरिंग और ऑनलाइन गलत भाषा के इस्तेमाल से निपटने के लिए किसने ऑपरेशन शस्त्र लॉन्च किया है? – दिल्ली पुलिस

12. भारत का पहला पूरी तरह से डिजिटल विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक लाइसेंस किसने जारी किया है? – कोटक महिंद्रा बैंक

13. विश्व दलहन दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 10 फरवरी

Share