One Line

  1. हर वर्ष 15 मई का दिन दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस’ (International Family Day) के रूप में मनाया जाता है।
  2. शतरंज में ‘पी श्याम निखिल’ भारत के 85 वें ग्रैंडमास्टर बन गए है।
  3. भारतीय एथलीट ‘परवेज खान’ ने अमेरिका के फ्लोरिडा में एसईसी ट्रैक एंड फील्ड आउटडोर चैंपियनशिप 2024 की 1500 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है।
  4. भारत की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता ‘इंडिया स्किल्स 2024’ नई दिल्ली में शुरू होगी। 
  5. ‘मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड’ ने अपना 250 वां स्थापना दिवस मनाया है। 
  6. नीदरलैंड के ‘रॉटरडैम’ में विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन किया गया है।
  7. मुंबई में ‘सीनियर नेशनल्स सेलिंग चैंपियनशिप - 2024’ का आयोजन किया जाएगा।
  8. ‘चीन’ वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना है।
  9. ‘IIT बॉम्बे’ में चौथी साइबर-फिजिकल सिस्टम में प्रौद्योगिकी नवाचार (टीआईपीएस) कार्यशाला का आयोजन किया गया है। 
  10. हॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता ‘रोजर कॉर्मन’ का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  11. छत्तीसगढ़ के ‘भिलाई’ में पहला 15 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा।
  12. फ्रांस के पेरिस में ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज’ ने सेंटर ऑफ एक्सलेंस में ‘ह्यूमन-सेंट्रिक एआई सेंटर’ स्थापित किया है।
  13. रामचरितमानस, पंचतंत्र और सहृदयलोक-लोकन को 'यूनेस्को की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर' में शामिल किया गया।
  14. 11 मई को इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
  15. भारत ने 2024 विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन में अपना पेविलियन स्थापित किया है।
  16. संयुक्त राष्ट्र ने 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस घोषित किया।
  17. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने डॉक्टरों के लिए यूनिक आई. डी. अनिवार्य कर दी है।
  18. पांडवों द्वारा निर्मित तुंगनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्मारक घोषित।
  19. कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद अगले सी.बी.आई निदेशक नियुक्त।
  20. RBI को उम्मीद है कि जुलाई तक बैंक लंदन इंटर बैंक ऑफर रेट (LIBOR) का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर देंगे।
  21. बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी लॉन्च की।
  22. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11 महीने के उच्चतम स्तर 595.9 डॉलर पर पहुंच गया।
  23. थोक मूल्य सूचकांक में गिरावट जारी, अप्रैल में -0.92% तक गिरावट।
  24. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) डेटा गवर्नेंस क्वालिटी इंडेक्स पर सर्वेक्षण रिपोर्ट में दूसरे स्थान पर है।
  25. जयंत नार्लिकर को गोविंद स्वरूप लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
  26. शंघाई सहयोग संगठन (एस. सी. ओ) सदस्यों ने भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के प्रस्ताव को स्वीकार किया।
  27. तेलंगाना के वुप्पाला प्रणीथ भारत के 82 वें ग्रैंडमास्टर बने।
  28. संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह: 15-21 मई, 2023
  29. कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एम. सी. ए.) ने सेंटर फॉर प्रोसेसिंग एक्सेलेरेटेड कॉरपोरेट एग्जिट (सी-पेस) C-PACE की शुरुआत की।
  30. भारतीय वायु सेना ने भीष्म पोर्टेबल हॉस्पिटल क्यूब्स का परीक्षण किया।
  31. भारत ने अधिक ग्रामीण, सरकारी-प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डी. बी. टी.) उपयोगकर्ताओं को शामिल करने के लिए एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (यू. पी. आई.) का विस्तार किया।
  32. चीन, पाकिस्तान ने सी. पी. ई. सी. (चीन-पाक आर्थिक गलियारा - China–Pakistan Economic Corridor) परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे में तेजी लाने पर चर्चा की।
  33. चंद्रकांत सतीजा को मिला ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2024।
  34. नोबेल पुरस्कार विजेता लेखिका एलिस मुनरो का 92 वर्ष की आयु में निधन।

Share