सिवान में प्रदर्शनकारी छात्रों के पथराव में SP पूरन झा को लगी गहरी चोट, पुलिस की गोली से 3 युवक घायल
![]()
सिवानः बिहार बंद के दौरान शनिवार को सिवान शहर में प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। जिससे सिवान के एसपी पूरन कुमार झा और दो डीएसपी समेत करीब 30 जवान घायल हो गए। गांधी मैदान से उग्र होकर निकले छात्रों ने जेपी चौक पर जमकर बवाल काटा। वहां लगे पुलिस के बैरिकेटिंग को भी तोड़ डाला। इसके बाद अलग–अलग टोलियों में आगे बढ़ते हुए छात्रों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया।
कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!
आंसू गैस के गोले के बाद हवाई फायरिंग
प्रदर्शनकारियों के इस रुख को देखते हुए पुलिस ने करीब 10 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद बाद भी जब मामला नियंत्रित नहीं हुआ तो पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान तीन युवक घायल हो गए। घायलों में उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला आकाश कुमार और दरौली के डुमरहर का रहने वाला बुलेट गोंड और शहर का रहने वाला आरिफ शामिल है।
माले नेताओं के उकसाने से छात्रों में हुआ गुटबाजी
सिवान पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा और दीपक सम्राट समेत कई माले के नेता जेपी चौक पर सड़क जाम किए थे। इसके बाद बबुनिया मोड़ तक जुलूस निकाला। लौटने के दौरान गांधी मैदान पहुंचे जहां प्रदर्शनकारी छात्र एकत्रित थे। इस दौरान आपसी गुटबाजी के बाद छात्र आपस में उलझ गए। जिन्हें नियंत्रित करने के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
हाथ में लाठी लिए डीएम ने संभाला मोर्चा
एसपी के घायल होने के बाद डीएम विवेक रंजन मैत्रेयी ने कमान संभाल लिया। हाथ में लाठी लेकर खुद से प्रदर्शनकारियों से निबटने के लिए आगे बढ़ गए। इसके बाद शहर अलग अलग इलाकों में डीएम मार्च करते रहे। इस संबंध पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
क्या आपका नाम आपकी तरक्की रोक रहा है? - अपना सही नाम जानें
नवभारत टाइम्स के साथ लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहें। सिटी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़ और स्पोर्ट्स न्यूज़ की सभी ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरें पाएं। एंटरटेनमेंट न्यूज़, टीवी न्यूज़ और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए भी नवभारत टाइम्स विजिट करें।