नया बताकर तो नहीं बेच दिया पुराना फोन? मिनटों में सैमसंग पर ऐसे करें चेक, समझें एक-एक स्टेप

Samsung Pre-Activated Phone: क्या आपको पता है कि आप अपने सैमसंग फोन पर चेक कर सकते हैं कि उसे पहली बार कब एक्टिवेट किया गया था? इसका मतलब है कि आपको कोई नया बताकर पहले से एक्टिवेटेड फोन नहीं बेच सकता। एंड्रॉयड फोन्स में फिलहाल यह सिर्फ सैमसंग के स्मार्टफोन्स पर ही चेक किया जा सकता है।

How To Check New Smartphone: अक्सर जब लोग अच्छी डील या किसी सेल में स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो मन में एक शक जरूर आता है कि क्या ये फोन नया है? फोन को अगर ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट्स से खरीदा हो, तो यह शक और भी ज्यादा गहरा जाता है। आमतौर पर iPhone पर यह चेक करना संभव होता है कि उसे पहली बार कब एक्टिवेट किया गया था। वहीं एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के मामले में यह एक समस्या बन जाती है क्योंकि एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को इस तरह से चेक नहीं किया जा सकता कि उन्हें कब पहली बार एक्टिवेट किया गया था।

कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!

यही वजह है कि ऑफलाइन मार्केट में नए के नाम पर कई बार प्री-एक्टिवेटेड हैंडसेट्स को भी बिकते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, सैमसंग के स्मार्टफोन इस मामले में अपवाद हैं। कहने का मतलब है कि अब आप सैमसंग के स्मार्टफोन पर भी चेक कर सकते हैं कि आप नया डिवाइस खरीद रहे हैं या पुराना। इसका ऑप्शन आपको सैमसंग की शॉप ऐप में मिल जाएगा।कैसे चेक करें सैमसंग का फोन नया है या पुराना
  1. अगर आपको सैमसंग नया फोन खरीदने के बाद भी शक है कि आपको नया फोन मिला है या नहीं, तो इसके लिए आप चंद स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  2. इसके लिए फोन को चालू करने के बाद उसमें Samsung Shop ऐप को इंस्टॉल कर लें।
  3. अब इस ऐप में अपने सैमसंग अकाउंट से लॉग इन कर लें।
  4. इसके बाद My Page पर जाकर Registered Devices पर क्लिक करें और Device Info. पर जाएं।
  5. अब Valid till warranty date को चेक करें।​

कैसे पता चलेगा फोन नया है या पुराना

जब आप ऊपर बताए स्टेप्स को फॉलो कर Valid till warranty date को चेक करेंगे, तो वारंटी की तारीख अगर एक साल बाद की दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपका फोन पहली बार एक्टिवेट हुआ है और आपको पूरी वारंटी मिली है।

वहीं अगर आपको एक साल से कम वारंटी दिखाई देती है, तो संभव है कि आपका डिवाइस पहले से एक्टिवेट हो।

कम दिखे वारंटी तो क्या करें

  1. अगर आपको अपने नए सैमसंग डिवाइस पर बताए गए तरीक से वारंटी एक साल से कम की दिखाई देती है, तो सबसे पहले आपको सैमसंग के सर्विस सेंटर पर संपर्क करना चाहिए।
  2. सैमसंग के सर्विस सेंटर से संपर्क करते समय आपको फोन का बिल साथ रखना चाहिए। दरअसल कई बार टेक्निकल समस्या की वजह से ऑनलाइन वारंटी की तारीख कम दिखती है। इसे सर्विस सेंटर वाले चेक करके बैकएंड से ठीक कर सकते हैं।
  3. बता दें कि ऐसी समस्या कई बार ऐपल के साथ भी देखने को मिलती है, जहां नया डिवाइस होने के बाद भी वारंटी पूरे साल की नहीं दिखाई दे रही होती।
  4. वहीं अगर सर्विस सेंटर फोन को प्री एक्टिवेटेड बताता है, तो इस जवाब को लिखित में लेकर उस दुकान या ऑनलाइन स्टोर से आपको संपर्क करना जहां से डिवाइस आपने खरीदा था।

क्या आपका नाम आपकी तरक्की रोक रहा है? - अपना सही नाम जानें

नवभारत टाइम्स के साथ लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहें। सिटी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़ और स्पोर्ट्स न्यूज़ की सभी ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरें पाएं। एंटरटेनमेंट न्यूज़, टीवी न्यूज़ और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए भी नवभारत टाइम्स विजिट करें।