ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में सबसे ज्यादा संख्या टू-व्हीलर गाड़ियों की ही है। सड़कों पर बढ़ती गाड़ियों और होने वाले हादसों को कम करने के लिए यातायात के नियम अब पहले से कहीं ज्यादा सख्त हैं। अब केवल सड़कों पर पुलिसकर्मी ही नहीं बल्कि AI वाले आधुनिक कैमरे भी आपकी हर एक्टिविटी पर नजर रख रहे हैं.।
नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी
अब सड़कों पर लगे कैमरे आपकी हर गलती को पकड़ सकते हैं जिससे डिजिटल चालान से बचना लगभग नामुमकिन हो गया है। अक्सर लोग छोटे-छोटे नियमों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन इन्हीं गलतियों की वजह से बड़ा जुर्माना भरना पड़ता है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप खुद को चालान से सुरक्षित रख सकते हैं।
हेलमेट का सही इस्तेमाल
आपको सिर्फ हेलमेट पहनना काफी नहीं है बल्कि आपका Helmet ISI अप्रूवड भी होना चाहिए। अगर आपके हेलमेट में लॉक नहीं है तो आपको 1,000 तक का चालान भरना पड़ सकता है। इसके अलावा पीछे बैठे हुए शख्स को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। ध्यान रहे कि अगर आपका फैंसी या आधे सिर वाला हेलमेट सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं उतरता तो पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
साइलेंसर ऑर मॉडिफिकेशन
अगर आप अपनी बाइक में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगवाते हैं तो पुलिस आप पर भारी जुर्माना लगा सकती है और आपकी बाइक को जब्त भी किया जा सकता है। पर्यावरण नियमों के अनुसार, बाइक से निकलने वाली आवाज और धुआं दोनों एक तय सीमा के अंदर ही होनी चाहिए।
इसके अलावा बाइक में किसी भी तरह का अवैध मॉडिफिकेशन करवाने की गाड़ी की वारंटी भी खत्म हो सकती है।
डिजिटल चालान से बचने का तरीका
आज के समय में ट्रैफिक पुलिस ने हो तब भी आप नहीं बच सकते। अब पुलिस का सामने होना जरूरी नहीं है बल्कि सड़कों पर लगे हुए कैमरे नियम तोड़ते ही आपके मोबाइल पर डिजिटल चालान भेज देते हैं। हमेशा अपने पास DL और PUC की कॉपी जरूर रखें। साथ ही, अगर आप चालान से बचना चाहते हैं तो नियमों का पालन जरूर करें।
नंबर प्लेट और HSRP के सख्त नियम
नियमों के मुताबिक आपकी बाइक पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगी होनी चाहिए। प्लेट पर किसी तरह की कलाकारी जैसे नाम, पद या डिजाइन बनवाना प्रतिबंधित है और ऐसा करने पर आपको 5,000 से 10,000 तक का चालान कट सकता है। साथ ही ध्यान रहे कि नंबर प्लेट नट-बोल्ट की बजाय स्नैप लॉक से कसी होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 49,999 में स्कूटर-बाइक दे रही है Ola, पेट्रोल-डीजल संकट के बीच आधे दाम पर EV