18 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1974 में आज ही के दिन भारत ने राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था। 1991 में ब्रिटेन का पहली ऐस्ट्रॉनॉट हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी।
18 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1912 में आज के दिन का इतिहास भारतीय सिनेमा से भी जुड़ा हुआ है। पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक आज ही के दिन रिलीज हुई थी। 1933 में 18 मई को ही पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
18 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2020 - आज ही के दिन भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र रिलीव एंड वर्क एजेंसी (UNRWA) को फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए दो मिलियन डॉलर की मदद की थी।
- 2019 - 18 मई को ही अच्युतानंद द्विवेदी की शॉर्ट फिल्म ‘सीड मदर’ ने कान फिल्म महोत्सव की नेस्प्रेसो टेलेंट्स प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया था।
- 2019 - आज ही के दिन ब्रिटेन में जारी हुए नए हथियार अधिनियम से सिखों को कृपाण रखने का अधिकार मिला था।
- 2017 - आज ही के दिन हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हुआ था।
- 2009 - आज ही के दिन श्रीलंका सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया।
- 2008 - आज ही के दिन पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया था।
- 2008 -
- पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
- भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।
- 2006 - आज ही के दिन नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया था।
- 2004 - आज ही के दिन इजराइल के राफा विस्थापित कैंप में इजराइली सैनिकों ने 19 फलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार दिया था।
- 1994 - 18 मई के दिन ही गाजा पट्टी क्षेत्र से अंतिम इजराइली सैनिक टुकड़ी हटाए जाने के साथ ही क्षेत्र पर फलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू हुआ था।
- 1974 - 18 मई को ही राजस्थान के पोख़रण में भारत ने अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण किया था।
- 1912 - 18 मई को ही पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक रिलीज हुई थी।
- 1848 - आज ही के दिन जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ था।
18 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1961 - अनिल चौहान - भारत के दूसरे 'चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़' हैं।
- 1959 - फग्गन सिंह कुलस्ते - भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राजनीतिज्ञ हैं।
- 1951 - जगदीप धनखड़ - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1682 - शाहू - छत्रपति शिवाजी का पौत्र तथा शम्भुजी और येसूबाई का पुत्र था।
- 1948 - थावर चंद गहलोत - भारतीय राजनेता हैं।
- 1939 - सुधीर रंजन मजूमदार - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 1914 - एस. जगन्नाथन - भारतीय रिज़र्व बैंक के दसवें गवर्नर थे।
- 1933 - एच डी देवगौड़ा - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री
- 1881 - राम लिंगम चेट्टियार - एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य थे।
18 मई को हुए निधन
- 2017 - अनिल माधब दवे - भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री थे।
- 2017 - रीमा लागू - हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।
- 2012 - जय गुरुदेव - प्रसिद्ध धार्मिक गुरु।
- 2009 - कृष्ण पट्टाभि जोइस - प्रसिद्ध भारतीय योगाचार्य थे।
- 1966 - पंचानन माहेश्वरी - भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।
- 1934 - मुकुन्द दास - भारतीय बांग्ला भाषा के कवि, गीतकार, संगीतकार और देशभक्त थे।
18 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- पोखरण परमाणु विस्फोट दिवस (1974)
- अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
Current Affairs
Jobs
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE), MD / MS / PG डिप्लोमा के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025
Last Date : 07 May, 2025
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज (उ.प्र.) स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (PGAT) 2025
Last Date : 20 May, 2025
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2025
Last Date : 21 April, 2025
IDBI बैंक कनिष्ठ सहायक प्रबंधक (JAM) भर्ती 2025 (676 रिक्तियां)
Last Date : 20 May, 2025
उत्तर प्रदेश बीयू झांसी विश्वविद्यालय 2 वर्षीय संयुक्त B.ED संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP B.Ed JEE) 2025
Last Date : 30 April, 2025