Watch: इंडिया या इंग्लैंड? फिन एलन ने बताया कौन सी टीम को फाइनल में खेलना चाहेंगे?
![]()
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने 33 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। अपनी नाबाद 100 रनों की पारी के बाद उनकी निगाहें अहमदाबाद में होने वाले फाइनल पर टिकी हुई हैं। इसी बीच मैच के बाद उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि फाइनल में वो इंग्लैंड या भारत में से किस टीम से खेलना पसंद करेंगे।
Also Read: WATCH: इंडिया या इंग्लैंड? फिन एलन ने बताया कौन सी टीम को फाइनल में खेलना चाहेंगे?
इस सवाल का एलन ने बहुत ही शानदार जवाब दिया। एलन ने कहा, आपने बहुत ही बड़ा सवाल पूछा लेकिन देखिए दोनों में से कोई भी टीम आए हम दोनों टीमों के लिए तैयार हैं। हमें खुद पर भरोसा है और हमारे पास इस वक्त मूमेंटम भी है। अगर हम अपना बेस्ट क्रिकेट खेलेंगे तो हम किसी को भी हरा सकते हैं। कोई भी टीम आए, हम तैयार रहेंगे। रविवार को मज़ा आने वाला है।"
Also Read: इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी, हम जीतेंगे: यश ठक्कर
बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में एलन ने अपने शतक के दौरान 18 बाउंड्रीज लगाई, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इसके साथ ही वो टी-20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम की बराबरी की, जिन्होंने 2012 में पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी में 18 छक्के जड़े।
Also Read: IND vs ENG Semi Final: क्या अभिषेक शर्मा का कटेगा पत्ता? सेमीफाइनल मैच के लिए ऐसी हो सकती है Team India की प्लेइंग XI
एलन ने 18 बाउंड्री लगाकर 88 रन बनाए, जो पुरुषों के टी-20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज़्यादा बाउंड्री रन बनाने का रिकॉर्ड है। गेल ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी 117 रन की पारी में 88 रन बाउंड्रीज से बनाए थे। एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एलन टॉप पर पहुंच गए हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में उनके सात पारियों में 20 छक्के हो गए हैं। उन्होंने शिमरोन हेटमायर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने मौजूदा एडिशन में 19 छक्के लगाए हैं ।
Also Read: VIDEO: फैन ने दिलाई ग्लेन फिलिप्स की याद, डाइव लगाकर स्टैंड्स में पकड़ा करिश्माई कैच