IPL 2026 से पहले CSK की ताकत हुई डबल, येलो आर्मी से जुड़ा ये दिग्गज, फ्लेमिंग के साथ बनाएगा रणनीति
![]()
IPL 2026 James Foster CSK New Fielding Coach: भारत में इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. जिसका फाइनल 8 मार्च को होगा. इसके बाद 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज हो सकता है. सीजन की शुरुआत से पहले ही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 'थाला' की टीम ने कोचिंग स्टाफ में एक बड़ा फेरबदल किया है.
चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया है. वो अब स्टीफन फ्लेमिंग और एमएस धोनी की मौजूदगी वाले हाई-प्रोफाइल कैंप में खास योगदान देने के लिए तैयार हैं. उनका चेन्नई के कोचिंग स्टाफ से जुड़ना इस बात का संकेत है कि CSK इस बार मैदान पर फील्डिंग और विकेटकीपिंग में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.
कैसा रहा जेम्स फोस्टर का करियर?
प्री-सीजन कैंप में एमएस धोनी की सक्रियता और फोस्टर का अनुभव मिलकर चेन्नई को एक बार फिर खिताब का सबसे मजबूत दावेदार बनाने के लिए तैयार है. 45 साल के फोस्टर ने 2001 से 2009 के बीच इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट, 11 ODI और 5 T20 इंटरनेशनल मैच खेले थे. अभी उनकी नियुक्ति का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि वो इस महीने के अंत तक अपनी नई भूमिका संभाल सकते हैं.
दुनिया भर की टी20 लीग में कोचिंग का अनुभव
भले ही जेम्स फोस्टर का करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन कोचिंग की दुनिया में उनका कद काफी बड़ा है. वो बेहतरीन विकेटकीपरों में शुमार रहे हैं. दुनिया भर की टी20 लीग में कोचिंग का अनुभव है. इस दिग्गज को लेकर सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि 'हम एक अनुभवी फील्डिंग कोच की तलाश में थे और हमें उम्मीद है कि फोस्टर के जुड़ने से टीम के प्रदर्शन में बड़ा सुधार होगा.'
चेन्नई के कोचिंग स्टाफ में कौन-कौन?
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई के कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग हैं. उनके अलावा बैटिंग कोच माइक हसी, बॉलिंग कोच एरिक सिमंस और श्रीधरन श्रीराम जैसे दिग्गज शामिल हैं. अब फोस्टर फील्डिंग की खामियां दूर करवाते नजर आएंगे. खास बात ये है कि फोस्टर पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ काम कर चुके हैं. उनके पास पीएसएल (पेशावर जाल्मी) और द हंड्रेड जैसी लीग्स में भी कोचिंग का अनुभव है.
घायल शेर की तरह उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई की टीम पिछले सीजन कुछ कास नहीं कर पाई थी. 14 में से सिर्फ 4 मैचों में जीत नसीब हुई थी. वो प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे रही थी. इस बार चेन्नई एक घायर शेर की तरह मैदान पर उतरेगी. टीम ने स्क्वाड में कई बड़े बदलाव किए हैं. रवींद्र जडेजा के बदले संजू सैमसन को लिया गया है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG Semi Final: इंग्लैंड के खिलाफ तबाही मचाएंगे भारत के यह 5 'शेर', वानखेड़े के हैं 'शहंशाह'...फिन एलन जैसे विस्फोट के लिए रहें तैयार