![]()
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप के रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सिर्फ 7 रन से हराया. मैच में टीम इंडिया ने 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इस स्कोर के जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने भी 246 रन लुटाए. यानी कुल मिलाकर मैच में 499 रन बने. अक्सर ऐसा होता है कि टी20 फॉर्मेट में 250 रन के स्कोर को सुरक्षित मान लिया जाता है, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जो जवाबी हमला किया उससे टीम इंडिया की गेंदबाजी परत खोल दी.
यही वजह है कि सेमीफाइनल में जीत के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के चेहरे टेंशन साफ झलक रही थी. हालांकि, फिर भी उन्होंने जीत का श्रेय गेंदबाजों और शानदार फील्डिंग को दिया. मैच के बाद कप्तान सूर्या ने कहा कि इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचना अविश्वसनीय एहसास है.
ये भी पढ़ें-बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने तय की इंग्लैंड की हार, बना मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
कैप्टन सूर्या ने की संजू सैमसन की तारीफ
सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह एक अविश्वसनीय एहसास है. फाइनल के लिए अहमदाबाद जाना खिलाड़ियों के लिए बेहद खास भावना है.’’ उन्होंने टीम के बड़े स्कोर में संजू सैमसन (89) के योगदान की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘सैमसन को जब बल्लेबाजी के लिए उतरना था, तब उन्हें पूरी तरह पता था कि उन्हें क्या करना है. टीम को उनसे उसी प्रदर्शन की जरूरत थी और उन्होंने वैसा ही किया.’’
ये भी पढ़ें-‘बूम-बूम’ का महारिकॉर्ड…वानखेड़े में बरपा बुमराह का कहर, हैरी ब्रूक का शिकार कर पूरे किए 500 इंटरनेशनल विकेट
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हैरी (ब्रूक) से कहा था कि आपके खिलाफ हमें और कितने रन बनाने की जरूरत है. वे हमेशा मुकाबले में बने हुए थे और लक्ष्य का पीछा भी अच्छी तरह कर रहे थे, लेकिन जिस तरह बुमराह, अर्शदीप और बाकी गेंदबाजों ने मैच को वापस हमारी ओर मोड़ा, वह अविश्वसनीय था. यह एक शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन था.’’
अक्षर और हार्दिक की फील्डिंग रही जबरदस्त
अक्षर पटेल ने मैच में दो शानदार कैच पकड़े जबकि हार्दिक पंड्या ने अहम मौके पर इंग्लैंड के शतकवीर जैकब बेथलद को रन आउट किया. सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘हमें अपने फील्डिंग कोच टी. दिलीप को भी थोड़ा श्रेय देना होगा. खिलाड़ी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अतिरिक्त मेहनत कर रहे हैं, जिसका असर मैदान पर दिख रहा है.’’
ये भी पढ़ें- बीच मैदान पर हार्दिक पांड्या का चुम्मा, झेंप गए अक्षर पटेल, वायरल हुआ ब्रोमांस!
उन्होंने कहा, ‘‘मैच के दौरान मैं काफी नर्वस था, उस समय मेरी दिल की धड़कन शायद 160-175 के बीच रही होगी. जब हम मैदान में उतरे, तब स्टेडियम लगभग 80 प्रतिशत भर चुका था. उम्मीद है कि हमने दर्शकों को अच्छा मैच दिया होगा.’’