Finn Allen vs Rohit Sharma: 61 टी20 मैचों के बाद दोनों में से किसके आंकड़े हैं ज्यादा जबरदस्त?

दिल्ली: गत बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में फिन एलन का तूफान देखने को मिला. एलन के 33 गेंदों में जड़े तूफानी शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने 9 विकेटों से शानदार जीत हासिल की और फाइनल में एंट्री ली. इस मैच में, न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 170 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था.

हालांकि, कीवी टीम ने एलन और टिम सेफर्ट (58) की आकर्षक पारियों की मदद से इस लक्ष्य को महज 12.5 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. टी20 वर्ल्ड कप में शायद ही किसी टीम ने इस तरीके से इतने बड़े टारगेट को चेज किया होगा.

एलन टी20 अन्तर्राष्ट्रीय में 61 मैच खेल चुके हैं. इस आर्टिकल में हम उनके आंकड़ों की तुलना भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से करेंगे और देखेंगे कि 61 T20I के बाद दोनों में से कौन ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज है.

61 T20I में फिन एलन का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज एलन ने 61 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 29.01 की औसत से 1654 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171 से अधिक का रहा है. वहीं, एलन इस फॉर्मेट में 3 शतक और 7 अर्धशतक जमा चुके हैं और 137 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है.

61 T20I के बाद रोहित शर्मा के आंकड़े

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने 61 मुकाबलों के बाद 31.48 की औसत से 1354 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 11 पचासे निकले थे. दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रोहित ने ये रन 129 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाए थे.

चेज के दौरान रोहित-एलन में से किसका रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर?

चेज में देखें तो इसमें भी एलन का रिकॉर्ड रोहित से बेहतर है. एलन ने 26 मैचों में टारगेट को चेज करते हुए 28 से अधिक की औसत से 645 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 3 फिफ्टी शामिल हैं. वहीं, रोहित ने 30 मुकाबलों में 578 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं.

The post Finn Allen vs Rohit Sharma: 61 टी20 मैचों के बाद दोनों में से किसके आंकड़े है ज्यादा जबरदस्त? appeared first on Crictoday Hindi.